Cucumber seller iPhone viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों से भरी लोकल ट्रेन में खीरा बेचने वाला एक शख्स नजर आता है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति उसे बुलाकर उसका मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहता है। खीरा बेचने वाला अपनी जेब से फोन निकालकर उसे दे देता है।
जब वीडियो बनाने वाला फोन कैमरे के सामने लाता है, तो उस पर एप्पल का लोगो दिखाई देता है। इसे देखकर वह हैरानी जताते हुए कहता है कि ट्रेन में घूम-घूमकर खीरा बेचने वाले के पास भी iPhone है। इस पर विक्रेता जवाब देता है कि उसने खीरा बेचकर कमाई की और उसी पैसे से यह फोन खरीदा है।
यह वीडियो एक्स पर @Zeeshan75460423 नाम के हैंडल से शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया, "ट्रेन के सफर में क्या-क्या देखने को नहीं मिल जाता। पहली नजर में मुझे भी यकीन नहीं हुआ कि भाई के पास iPhone 16 है। अब तो मैं भी सोच रहा हूं कि इसी ट्रेन में खीरा बेचना शुरू कर दूं।"
वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा कि आज के समय में iPhone सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल भी बन गया है और खरीदारी हमेशा बजट के अनुसार करनी चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि छोटे कारोबार करने वाले भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि वह दिन दूर नहीं, जब हर किसी के पास iPhone होगा।
ये भी पढ़े: बीकानेर में बेटे ने 70 वर्षीय मां की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…