Bikaner: राजस्थान के बीकानेर जिले में 70 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके ही बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाना गांव की है। मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है, जबकि उनके बेटे रामनिवास को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात उस समय हुई जब गीता देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उन पर लाठी से हमला किया गया।
मृतका के दूसरे बेटे ओमप्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, घटना वाली रात रामनिवास घर में बेचैन होकर इधर-उधर घूम रहा था। बाद में उसने अपनी पत्नी को जगाकर बताया कि मां की मौत हो गई है। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि जब वह बाहर पहुंचे तो रामनिवास मां की चारपाई के पास खड़ा था और उन्हें देखते ही वहां से भाग गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसने पहले चारपाई को घसीटा और फिर अपनी मां पर हमला किया।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी में आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: RTI खुलासा: रेलवे की 1068 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर अतिक्रमण, 5 साल में 32% बढ़ा कब्जा
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…