Cyclone Arnab Andhra Pradesh Damage: बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन अर्नब ने आंध्र प्रदेश में दस्तक देने के साथ तबाही मचाई है। राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के मुताबिक, चक्रवात के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। अर्नब मंगलवार आधी रात के बाद बुधवार तड़के तट से टकराया, जिसके बाद राज्य में हालात पर नजर रखी जा रही है।
साइक्लोन अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। चक्रवात से हुए नुकसान का शुरुआती आकलन किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अर्नब अब कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। बीते छह घंटों के दौरान यह करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा।
साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से आंध्र प्रदेश में बिजली व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ समीक्षा बैठक में बताया कि कोनासीमा जिले में करीब 6,000 बिजली के खंभे गिर गए हैं। वहीं, काकीनाडा और उत्तरी आंध्र के अन्य जिलों में भी सैकड़ों खंभे गिरने की सूचना है।
साइक्लोन अर्नब ने आंध्र प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के मुताबिक, हजारों एकड़ में कटाई के लिए तैयार धान की फसल बर्बाद हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस खरीफ सीजन में राज्य में 37.53 लाख एकड़ में धान की खेती हुई, जिसमें से करीब 26 लाख एकड़ चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में है।
ये भी पढ़ें: आंध्र में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; 200mm बारिश के बीच राहत-बचाव जारी
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…
Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…
Mother Dairy Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है।…
View Comments