Tuesday, Nov 10

होम = Breaking = आंध्र में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; 200mm बारिश के बीच राहत-बचाव जारी

आंध्र में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; 200mm बारिश के बीच राहत-बचाव जारी

Cyclone Arnab Update: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। तूफान के साथ तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। इसका असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। आंध्र प्रदेश में 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द की गई हैं, जबकि ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दोनों राज्यों में राहत और बचाव की तैयारियां तेज हैं।

18 घंटे में 200 MM से ज्यादा बारिश

विशाखापट्टनम में चक्रवात के असर से भारी बारिश दर्ज की गई। 27 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे से 28 अक्टूबर सुबह 3 बजे तक करीब 18 घंटे में यहां 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश 133 मिमी से डेढ़ गुने से भी अधिक है। इतनी कम अवधि में हुई भारी बारिश से शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात के असर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाओं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी, जबकि कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बारिश का अनुमान है। झारखंड और बिहार में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है, जबकि बिहार में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 29-30 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें: तूफान चैंपी को लेकर ताइवान में अलर्ट, 320 किमी के दायरे में दिख सकता है असर