danger of flood in Delhi-NCR due to the rise in the water level of Yamuna CM Rekha Gupta
Delhi NCR Flood Alert : दिल्ली-NCR में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. दिल्ली सरकार ने सतर्कता बढ़ाते हुए बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी है.
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी आज शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे के बीच दिल्ली पहुंचेगा, जिसके बाद यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है. इस बढ़े हुए जलस्तर को लेकर ओल्ड यमुना ब्रिज पर ट्रैफिक रोकने के आदेश भी जारी किए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक पहुंच सकता है, जो निकासी का खतरे का स्तर है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संकट के बीच दिल्लीवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है. बाढ़ का पानी यमुना के फ्लड प्लेन तक ही सीमित रहेगा और मुख्य सड़कों तक नहीं पहुंचेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले छह महीनों में नालों की सफाई युद्धस्तर पर की गई है,जिससे पानी की निकासी में कोई अवरोध नहीं आ रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि 2023 में यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंचने के कारण भारी बाढ़ आई थी, लेकिन इस बार बाढ़ की तैयारियां पहले से बेहतर हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि हम हर घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और टीम पूरी तरह से सतर्क है.
दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पंप हाउसों का निरीक्षण किया है और मोबाइल पंपों को तैनात किया है. इसके अलावा, नोएडा और गाजियाबाद में भी बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.
दिल्ली सरकार ने केंद्रीय जल आयोग के साथ समन्वय स्थापित किया है और सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी की जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्लीवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बाढ़ की आशंका बनी हुई है. स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है, और अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है.
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…