खेल

हरभजन सिंह ने ललित मोदी पर साधा निशाना, आईपीएल 2008 के थप्पड़कांड के लीक वीडियो पर जताई नाराजगी

Harbhajan Singh vs Sreesanth slap incident : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2008 के विवादित थप्पड़कांड को लेकर ललित मोदी पर हमला बोला है. हाल ही में ललित मोदी ने आईपीएल 2008 के उस वायरल वीडियो को सार्वजनिक किया, जिसमें हरभजन ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को थप्पड़ मारा था. यह घटना मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मैच के बाद घटी थी.

क्या है मामला

वह विवाद इतना बड़ा हो गया था कि क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई और हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था. हालांकि उस समय घटना का लाइव प्रसारण नहीं किया गया था, क्योंकि विज्ञापन ब्रेक चल रहा था. जब ब्रॉडकास्टिंग शुरू हुआ,तब श्रीसंत रोते हुए कैमरे में नजर आए थे. अब,इतने सालों बाद जब ललित मोदी ने इस घटना का अनदेखा वीडियो सार्वजनिक किया, तो हरभजन सिंह का गुस्सा फूट पड़ा. हरभजन ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में कहा कि जो वीडियो लीक हुआ, वह पूरी तरह से गलत है. ऐसा नहीं होना चाहिए था. इसके पीछे शायद उनका (ललित मोदी) कोई स्वार्थ रहा होगा. 18 साल पहले जो हुआ उसे लोग भूल चुके थे,लेकिन अब फिर से इसे ताजा किया जा रहा है.

लीक वीडियो पर हरभजन की प्रतिक्रिया

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए,हरभजन ने यह भी स्वीकार किया कि वह उस घटना के लिए शर्मिंदा हैं और पछताते हैं. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे पछतावा है. खेल में ऐसी परिस्थितियां आती हैं, और हम इंसान हैं, गलतियां करते हैं. मैंने पहले भी कहा है कि यह मेरी गलती थी और मुझे अफसोस है. मैंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि अगर भविष्य में फिर कोई गलती हो तो मुझे माफ कर दें.

श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया

हालांकि इस घटना के बाद भी हरभजन और श्रीसंत दोनों ने इसे पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम के लिए एक साथ खेला और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने. रिटायरमेंट के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ते बने रहे और वे लीजेंड्स लीग में भी एक साथ खेल चुके हैं. इस मामले पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ललित मोदी की आलोचना करते हुए कहा, “उन्होंने सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए यह वीडियो जारी किया है, जिससे भावनाओं को ठेस पहुंची है. इस नए विवाद ने आईपीएल 2008 के उस विवादित क्षण को फिर से ताजा कर दिया है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago