देश

नवारो के ब्राह्मण वाले बयान का कांग्रेस ने किया समर्थन, कहा- सही बात है आम भारतीयों को फायदा नहीं..

Navarro statement on Brahmins : डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के विवादित बयान पर भारत में सियासी बवाल मच गया है. जहां नवारो के बयान की अधिकतर हलकों में आलोचना हो रही है,वहीं कांग्रेस (Congress) नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने उनके बयान का खुला समर्थन किया है. उदित राज ने कहा कि नवारो ने जो कहा है, वह तथ्यात्मक रूप से सही है.

क्या कहा था पीटर नवारो ने?

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच, ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने दावा किया था कि रूस से तेल की खरीद से भारत के ब्राह्मण समुदाय को आर्थिक लाभ हो रहा है. उन्होंने भारत की व्यापार नीतियों की आलोचना करते हुए भारत को टैरिफ का महाराजा भी कहा और यह आरोप लगाया कि भारत रूस से तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को फंड कर रहा है.

उदित राज का समर्थन

कांग्रेस नेता उदित राज ने इस बयान का समर्थन करते हुए कहामैं पीटर नवारो के इस बयान से पूरी तरह सहमत हूं कि रूस से तेल खरीद से ब्राह्मणों को फायदा हो रहा है. यह सच है कि भारत में कॉर्पोरेट घराने बड़े पैमाने पर ऊंची जातियों के लोगों द्वारा चलाए जाते हैं. वे रूस से सस्ता तेल खरीदते हैं,उसे रिफाइन करके ऊंचे दामों पर बेचते हैं और इसका फायदा केवल वही उठा रहे हैं. आम भारतीयों को इससे कोई लाभ नहीं हो रहा.

जातिगत असमानता पर टिप्पणी

उदित राज ने आगे कहा कि भारत में पिछड़ी जातियों और दलितों को अब भी मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में शामिल होने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा देश में पिछड़ी जातियां और दलित कॉर्पोरेट घराने बनाने की स्थिति में नहीं हैं. जड़ जमाए भेदभाव के चलते उन्हें इसमें शामिल होने में अभी कम से कम 100 साल लग सकते हैं.

राजनीतिक बहस गरमाई

नवारो और उदित राज दोनों के बयानों को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है. जहां कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इसे विभाजनकारी और जनता को गुमराह करने वाला करार दिया है,वहीं कुछ दलित नेताओं ने उदित राज के बयान का समर्थन किया है,यह कहते हुए कि भारत की आर्थिक संरचना में असमानता एक गंभीर सच्चाई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago