लाइफस्टाइल

आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे होंगे खत्म, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Dark Circles Remove: आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन चेहरे की खूबसूरती को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। खासतौर पर जब कम उम्र में ही ये समस्याएं दिखने लगें, तो यह चिंता का कारण बन जाती हैं। खराब लाइफस्टाइल, नींद की कमी और लंबे समय तक स्क्रीन देखने की आदत इसके पीछे बड़ी वजह हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या सुधारने के साथ-साथ स्किन केयर पर भी ध्यान दें। आज हम आपको एक आसान और प्राकृतिक अंडर आई मास्क के बारे में बता रहे हैं, जो इन समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकता है।

नेचुरल अंडर आई मास्क से मिलेगा फायदा

अगर महंगे आई क्रीम और पैच का इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो यह घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है। यह मास्क त्वचा को ठंडक देता है और आंखों के आसपास की थकान को कम करता है, जिससे स्किन फ्रेश और रिलैक्स महसूस करती है।

इन चीजों की होगी जरूरत

इस मास्क को तैयार करने के लिए खीरे और आलू के कुछ टुकड़े, एलोवेरा जेल, बादाम का तेल, शहद, हरड़ पाउडर, केसर के धागे और थोड़ा सा जायफल पाउडर लें।

मास्क बनाने की विधि

सबसे पहले खीरा और आलू को पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल, बादाम तेल, शहद, हरड़ पाउडर, केसर और जायफल पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार मिश्रण को कांच के जार में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं, जो 1–3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

इस अंडर आई मास्क को दिन में दो बार लगाना बेहतर माना जाता है सुबह और रात को सोने से पहले। इसे आंखों के नीचे लगाकर 12–15 मिनट तक छोड़ दें, फिर गीले स्पंज से साफ करें। बाद में हल्के हाथों से मसाज करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

अन्य उपाय भी हैं असरदार

पफीनेस कम करने के लिए ठंडी ग्रीन टी बैग से सिकाई करना भी फायदेमंद है। इसके अलावा खीरे के स्लाइस आंखों पर रखने से भी ठंडक मिलती है। बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना 7–8 घंटे की नींद जरूर लें। साथ ही जंक फूड और ज्यादा नमक-चीनी से दूरी बनाकर रखें और नियमित रूप से योग या व्यायाम करें।

ये भी पढ़ें: ड्रिंक ही नहीं, इन 5 तरीकों से करें गोंद कतीरा का सेवन, गर्मी में मिलेगा तुरंत आराम

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago