West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा के दूसरे फेज़ की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। इस बीच राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण होता जा रहा है। चुनाव आयोग पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए अब तक बीते 24 घंटे में 1000 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वोटिंग से पहले आयोग की ये कार्रवाई बताती है वो शांतिपूर्ण चुनाव कराने के पक्ष में और किसी भी हालत में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगा। आपको बता दें कि दूसरे फेज़ के लिए 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
27 अप्रैल को हालीशहर नगरपालिका के खासबाटी इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई। इसमें एक तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय प्रोसेनजीत मौलिक उर्फ राजा के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हुगली जिले के गोगहाट में आरामबाग की सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया कि जब वह अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। वहीं, उत्तरी 24 परगना के भाटपारा इलाके में बीजेपी उम्मीदवार के आवास के बाहर हुई गोलीबारी में सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने तृणमूल पार्षद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
चुनावी माहौल के बीच बढ़ती हिंसक घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि किसी भी हालत में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। अब सबकी नजर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान पर है, जहां प्रशासन के सामने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…