जॉब एंड एजुकेशन

NEET में नंबर कम आने पर बेटी ने दिया उल्टा जवाब, बोली- ‘पापा, आप कौन सा कलेक्टर बन गए?’, मौत

New Delhi : महाराष्ट्र के सांगली में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। जहां NEET की परीक्षा में कम नंबर लाने से एक पिता इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी बेटी की जान ही ले ली। दरअसल मामला कुछ इस तरह है धोंडीराम भोसले ने कि एक 17 साल की बेटी साधना उसकी NEET Entrance परीक्षा में कम नंबर लाने की वजह पूछी। इस पर बेटी ने पिता को जवाब देते हुआ कहा ‘पापा, आप भी कौन सा कलेक्टर बन गए हो?.... इस बात पर पिता इतना भड़क गए कि उसने अपनी ही बेटी की निर्मम हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, घटना शनिवार रात को अटपडी तहसील के नेलकरंजी गांव में हुई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

NEET के रिजल्ट के बाद गुस्से में थे पिता

दरअसल, साधना भोसले नाम की छात्रा आटपडी स्थित स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। उसका सपना डॉक्टर बनने का था। वह NEET की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बार के एग्जाम में उसके नंबर कम आए। इससे उसके पिता हेडमास्टर धोंडीराम भोसले नाराज थे। दो दिन पहले साधना अपने घर नेलकरंजी गई थी। उस समय नीट परीक्षा में कम अंक आने पर उसके हेडमास्टर पिता ने रात में डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अगली सुबह योग दिवस मनाने के लिए स्कूल चले गए। साधना के पिता जब घर आए तो उन्होंने साधना को बेहोश पाया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान साधना की मौत हो गई।

NEET मॉक एग्जाम में कम आए थे नंबर

बताया जा रहा है कि साधना के पिता ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि उसे NEET के मॉक एग्जाम में कम नंबर मिले थे। डांटे जाने पर साधना ने अपने प्रिंसिपल पिता से यह कह दिया था कि आप कौन सा कलेक्टर बन गए? आपके भी कम नंबर ही आए थे न? इस बात से नाराज आरोपी पिता ने उसे डंडे से बहुत पीटा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

22 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

41 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago