मध्य प्रदेश

नींद में आई मौत, गेहूं की बोरियों से निकली जहरीली गैस ने छीन ली दो मासूमों की सांस

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जाडेरूआ गांव में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत रहस्यमयी ढंग से हो गई, जबकि माता-पिता ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। शुरुआत में किसी को अंदाज़ा नहीं था कि मौत की वजह घर में रखी गेहूं की बोरियां होंगी।

सांस लेने में हुई तकलीफ

जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ मकान मालिक शिवकुमार यादव के घर में किराए पर रहते थे। परिवार का रोज़ की तरह का दिन था। रात को सबने खाना खाया और गहरी नींद में सो गए। लेकिन आधी रात को सबकुछ बदल गया। अचानक सभी को सांस लेने में तकलीफ, घुटन और तेज़ उल्टियां शुरू हो गईं। हड़बड़ी में पड़ोसियों ने मदद की और पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि परिवार जहरीली गैस के संपर्क में आया था। इलाज के दौरान पहले 4 साल के वैभव ने दम तोड़ दिया, और कुछ ही घंटों बाद उसकी 16 वर्षीय बहन क्षमा शर्मा ने भी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दोनों के माता-पिता, सत्येंद्र और रजनी शर्मा, अब भी ICU में गंभीर हालत में भर्ती हैं।

सोते हुए परिवार को मौत की नींद

प्रारंभिक जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया। पुलिस और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने पाया कि मकान मालिक ने घर के एक कमरे में लगभग 20 क्विंटल गेहू रखा था। गेहूं में कीड़े न लगें, इसलिए उसने भिंड जिले के गोहद से लाई गई तेज़ कीटनाशक दवा को बोरियों में डाल दिया था। रात होते-होते इस दवा से जहरीली गैस निकलने लगी, जो पूरे घर में फैल गई और सोते हुए परिवार को मौत की नींद सुला गई।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक डरावनी चेतावनी है कि ज़रा-सी असावधानी कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है। ग्वालियर का यह हादसा अब पूरे प्रदेश के लिए सबक बन गया है, जहां अनजाने में छोड़ी गई गैस ने दो मासूम जिंदगियां छीन लीं।

ये भी पढ़े : Guru Nanak Jayanti 2025 : जब गुरु नानक ने तोड़ा मलिक भागो का घमंड और सिखाया मेहनत का महत्व

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

19 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

42 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

49 minutes ago