Categories: Others

एअर इंडिया विमान हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 265, अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई. इस दुखद दुर्घटना में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि विमान में कुल 266 लोग सवार थे, जिनमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे. हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है.

अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी

घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद पहुंचे और घटनास्थल का दौरा करने के बाद अस्पताल में भर्ती एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति से मुलाकात करेंगे. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की.उन्होंने बताया कि विमान में दुर्घटना के समय लगभग सवा लाख लीटर ईंधन मौजूद था, जिससे विस्फोट इतना भयानक हुआ कि किसी को बचने का मौका ही नहीं मिला.

हादसे के कारणों की हो रही जांच

अब इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. एअर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है.विमान दुर्घटना की जांच दो स्तरों पर की जा रही है. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति इस त्रासदी के कारणों की गहराई से जांच कर रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

30 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

60 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago