नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में स्थिति और अधिक विस्फोटक हो गई है. इजरायल ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर व्यापक हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलों की पुष्टि खुद इजरायली अधिकारियों ने की है और ईरान की राजधानी तेहरान में भी जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं. बता दें कि
इजरायल द्वारा यह हमला तब शुरू किया गया है जब अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत विफल हो चुकी है.जिसके बाद से एक बार फिर पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध की कगार पर खड़ा है.
मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ इजरायली सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया गया कि ईरान के पास अगले कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने की पर्याप्त सामग्री है. इसी आशंका के चलते इजरायल ने आत्मरक्षा के तहत दर्जनों ठिकानों पर हमला करने की पुष्टि की है. इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजरायल द्वारा किया गया यह हमला पूरी तरह आत्मरक्षा की कार्रवाई है. हमें आशंका है कि अब ईरान मिसाइल और ड्रोन हमले के ज़रिये जवाब दे सकता है. इसलिए हमने आपातकाल घोषित कर दिया है और एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया है.
वहीं इस हमले के बाद अमेरिका ने कार्रवाई से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है. वॉशिंगटन ने तेहरान को संदेश देते हुए कहा कि यह इजरायल की स्वतंत्र सैन्य कार्रवाई है और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है.
तेहरान और उसके आसपास के इलाकों में कई बड़े हमले हुए हैं. प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:
इजरायली हमलों में तेहरान के बाहर भी कई सामरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…