उत्तराखंड

Dehradun Cloudbust: सहस्रधारा में तबाही,बाजार और होटल मलबे में दबे, मसूरी में मजदूर की मौत

Dehradun Cloudburst : देहरादून में सोमवार देर रात भीषण बारिश ने भारी तबाही मचा दी। सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से बाजार और आसपास के इलाके मलबे में दब गए। वहीं, मसूरी में मजदूरों के घरों पर मलबा गिरने से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सहस्रधारा में मलबे से तबाही

जानकारी के अनुसार, रात लगभग साढ़े 11 बजे सहस्रधारा के कार्डीगाड़ क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई। भारी मात्रा में मलबा मुख्य बाजार तक पहुंच गया, जिससे दो से तीन बड़े होटल और सात से आठ दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी के मुताबिक, करीब 100 लोग मलबे में फंस गए थे जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, एक से दो लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें रात में ही रवाना कर दी गईं थीं, लेकिन रास्ते बंद होने की वजह से मौके तक नहीं पहुंच पाईं। लोक निर्माण विभाग की मशीनें लगातार मलबा हटाने का काम कर रही हैं।

नदियों का बढ़ा जलस्तर

देहरादून में तमसा नदी उफान पर है और टपकेश्वर मंदिर परिसर तक पानी भर गया है। शिवलिंग भी जलमग्न हो गया, जिसके चलते श्रद्धालुओं को मंदिर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके अलावा, आईटी पार्क क्षेत्र में भी अचानक मलबा आने से सॉन्ग नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

मसूरी में हादसा

मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में भारी बारिश से मजदूरों की बस्ती पर मलबा गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्रधारा की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन, पुलिस और SDRF राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से सभी की सुरक्षा की कामना की।

ये भी पढ़े –

मौसम विभाग ने 21 सितंबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago