दिल्ली/NCR

Delhi NCR: सुबह की शुरुआत उमस के साथ – जानिए आज का मौसम

Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में आज की सुबह हल्की उमस और गर्म हवाओं के साथ हुई। सूरज की तेज किरणों के साथ सुबह का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 68% के आसपास रहा, जिससे गर्मी और अधिक महसूस हो रही है।

दोपहर में तेज धूप और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर में तेज धूप और लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। इसलिए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

हवा की गति और गुणवत्ता

आसमान साफ रहेगा और सूरज पूरे दिन चमकता रहेगा। इससे सड़कें और घरों की छतें तप सकती हैं। हवा की औसत गति लगभग 14 किमी प्रति घंटा रह सकती हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज भी मध्यम श्रेणी में है, यानी अस्थमा और सांस की बीमारियों से ग्रसित लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा में चल सकती हैं, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती हैं लेकिन गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

मौसम से जुड़े सुझाव

  • धूप में निकलते समय छाता या टोपी का प्रयोग करें।
  • भरपूर पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
  • बच्चों को दोपहर में बाहर जाने से रोकें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें।

ये भी पढ़े: शादी के बाद सबसे ज्यादा अफेयर रखते हैं इस शहर के लोग, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली में आज गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। बारिश नहीं होने के कारण गर्म हवाएं और उमस बनी रहेगी। आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago