उत्तर प्रदेश

तीसरे सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़, गाजियाबाद में दिखी आस्था की अनोखी तस्वीर

Sawan 2025 : सावन का पावन महीना भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। आज तीसरे सोमवार के अवसर पर गाजियाबाद के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से शहर के प्राचीन और प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह चार बजे से ही दूधेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उत्साह के साथ पहुंचे।

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। लंबी कतारों को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई, महिलाओं और युवाओं में भी सावन के इस पवित्र दिन को लेकर खास उत्साह देखा गया। कई भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत पीठाधीश्वर नारायण गिरी ने कहा, “सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। शहर के अन्य शिव मंदिरों जैसे शिव शक्ति मंदिर, कविनगर और सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, राजनगर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों को फूलों और रंगोली से सजाया गया था, जिससे वहां का वातावरण और भी भक्तिमय हो गया।

दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर भगवान शिव के सबसे लोकप्रिय

पुलिस प्रशासन ने भी मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि भक्तों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। आपको बता दें कि दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर भगवान शिव के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। यहां सोमवार को लोग शिव की पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सावन के समय लोगों की भारी भीड़ यहां पहुंचती है। कुछ दिनों पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचे थे। सावन के पावन अवसर पर शिव की पूजा करने वालो की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए पुलिस और प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किये हुए थे।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद 

ये भी पढ़े- यूपी पुलिस का करारा वार! नेता की हत्या में शामिल डबलू यादव को एनकाउंटर में उतारा मौत के घाट

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago