Tata Consultancy Service
Tata Consultancy Service: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि वह तकनीकी बदलावों के चलते लगभग 12,200 कर्मचारियों की छंटाई करने जा रही है। टीसीएस ने इस फैसले के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंल (AI) और नई तकनीकों के तेजी से अपनाने को मुख्य कारण बताया है। कंपनी का कहना है कि वह अपने वर्कफोर्स को बदलते तकनीकी माहौल के अनुसार शिक्षित कर रही है, लेकिन अब कुछ भूमिकाएं ऐसी हैं जिसका कोई मतलब नहीं हैं, जिससे यह छंटनी जरुरी हो गई है।
टीसीएस (TCS) के एक अधिकारी ने बताया,”हम एआई, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के नए युग में प्रवेश कर चुके हैं। इन तकनीकों के चलते कई पुरानी तकनीकों की अब जरूरत नहीं रही। हम अपने कर्मचारियों को नए तकनीक सिखा रहे हैं, लेकिन कुछ भूमिकाओं को खत्म करना हमारे लिए जरूरी बन गया है।” इस छंटनी का प्रभाव मुख्य रूप से उन टीमों पर पड़ेगा जो पुराने तरीके से आईटी सपोर्ट, डेटा एंट्री, और बैक-एंड जैसे कामों में लगी हुई थीं। इन कामों को अब एआई और ऑटोमेशन टूल्स के जरिए अधिक कुशलता से किया जा सकता है।
टीसीएस का यह कदम न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर उसकी काम की शक्ति को प्रभावित करेगा। कंपनी के अमेरिका, यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कर्मचारियों की दुबारा भर्ती की जा रही हैं। हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि शेष कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षित (Reskill) किया जा रहा है ताकि वे एआई, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे नए क्षेत्रों में काम कर सकें।
ये भी पढ़े: Delhi NCR: सुबह की शुरुआत उमस के साथ – जानिए आज का मौसम
आईटी (TCS) स्पेशलिट का कहना है कि यह छंटाई भारतीय आईटी उद्योग में तकनीकी बदलाव की एक बड़ी लहर की ओर इशारा करती है, जहां अब सिर्फ तकनीकी ज्ञान नहीं, बल्कि नए जमाने के कौशल होना आवश्यक है। टीसीएस (TCS) की यह छंटाई भारतीय आईटी सेक्टर के लिए एक चेतावनी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंल (AI) और तकनीकी बदलावों के दौर में पुरानी भूमिकाएं धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। इस समय कर्मचारियों को नई तकनीकों को अपनाने और खुद को लगातार अपडेट रखने की आवश्यकता है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…