उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस का करारा वार! नेता की हत्या में शामिल डबलू यादव को एनकाउंटर में उतारा मौत के घाट

UP Police Encounter : बिहार में हत्या करने के बाद उत्तर प्रदेश में छीपने वाले बदमाश डबलू यादव को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह कार्रवाई जिला हापुड़ में हुई है। बताया जा रहा है कि इस बदमाश पर 50 हजार के इनाम घोषित था। बिहार से लेकर यूपी पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। इसी तलाश में यह संयुक्त ऑपरेशन उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (STF) और बिहार पुलिस की टीमों ने कई जगह छापेमारी की। जिसके बाद पुलिस द्वारा एनकाउंटर को अंजाम दिया गया। मृतक डबलू यादव बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला था और उस पर हत्या के गंभीर अपराधों में वांटेड था।

ऐसे आया पुलिस के हाथ

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को डबलू यादव की लोकेशन के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद हापुड़ में घेराबंदी की गई। जब पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया, तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में डबलू यादव को गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डबलू के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

परिवार ने की थी फांसी की मांग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि डबलू यादव ने बेगूसराय में हम पार्टी के नेता राकेश शाह का पहले अपहरण और फिर हत्‍या की थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। इतना ही नहीं डबलू पर हत्या और लूट जैसे संगीन मामलों के आरोप भी थे। हम पार्टी के नेता राकेश शाह के अपहरण के विरोध में बेगूसराय में हाइवे को जाम किया गया था और विरोध प्रदर्शन हुआ था। हम नेता की मां शकुंतला देवी ने अपहरण का आरोप डबलू यादव पर लगाया था। जिसके बाद से ही परिवार वाले उसकी फांसी की मांग कर रहे थे। लेकिन डबलू घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। आज जाकर राकेश शाह को इंसाफ मिला है।

50 हजार का रखा था इनाम

डबलू यादव पर बिहार में हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज थे। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और विभिन्न राज्यों में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इस संयुक्त ऑपरेशन को पुलिस की अपराध नियंत्रण रणनीति की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। यूपी पुलिस की इस कार्रवाई से शाह जैसे न जाने कितने लोगों की आत्मा को शांति मिली होगी।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago