जॉब एंड एजुकेशन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अध्यक्ष पर शिक्षा मंत्रालय की नजर, बिना अनुमति के अहम सम्मेलन में नहीं हुए शामिल

Jawaharlal Nehru University: शिक्षा मंत्रालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित से सफाई मांगा है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब अध्यक्ष एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में बिना पूर्व अनुमति के शामिल नहीं हुईं। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, यह सम्मेलन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रणनीतिक दिशा तय करने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के अध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य मानी गई थी।

सम्मेलन में गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

सम्मेलन का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया था और इसका उद्देश्य नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लागू की जांच और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा करना था। JNU अध्यक्ष की इस सम्मेलन में गैरमौजूदगी को मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है।

मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

शिक्षा मंत्रालय ने अध्यक्ष से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वे इस सम्मेलन से क्यों अनुपस्थित रहीं, जबकि इसकी सूचना पहले से दी गई थी। साथ ही उनसे यह भी पूछा गया है कि उन्होंने इस कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने के लिए मंत्रालय से अनुमति क्यों नहीं ली।

ये भी पढ़े: टीसीएस करेगी 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटाई, एआई और तकनीकी बदलाव बने कारण

JNU प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब तक JNU प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि विश्वविद्यालय के कुछ लोगो का कहना है कि अध्यक्ष की अनुपस्थिति का कारण स्वास्थ्य संबंधी हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। JNU अध्यक्ष की इस चूक पर शिक्षा मंत्रालय का सख्त रवैया यह संकेत देता है कि अब विश्वविद्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही को और गंभीरता से लिया जाएगा। आने वाले दिनों में मंत्रालय की ओर से इस पर आगे की कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

11 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

13 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

14 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

14 hours ago