Delhi: दिल्ली के पॉश ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक फ्लैट से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवती का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। मामले की जांच जारी है।
मकान मालिक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि फ्लैट नंबर-4 में 26 वर्षीय अंजली पिछले दो साल से किराए पर रह रही थी। वह नागपुर की रहने वाली थी और नेहरू प्लेस में डिजिटल मार्केटिंग का काम करती थी। उन्होंने बताया कि अंजली के सभी दस्तावेज, किरायानामा और पुलिस वेरिफिकेशन मौजूद हैं, लेकिन युवक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
मकान मालिक के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहले से मौके पर मौजूद थी और किसी को कमरे के अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि यह दोनों का निजी मामला हो सकता है, हालांकि मौत की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़े: क्या रसोई गैस की जगह लेगा Ethanol? सरकार बना रही नई नीति, LPG पर निर्भरता घटाने की तैयारी
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…