Others

दिल्ली में लापता हुए लोगों के मामले में HC ने सरकार और पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Delhi HC seeks report from police: दिल्ली में सिर्फ जनवरी 2026 में 800 से ज्यादा लोगों के लापता होने की रिपोर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार, एनसीआरबी और दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

18 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

दरअसल दिल्ली में लगातातर लोगों के लापता होने के मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) डाली गई है। इस पर चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बैंच ने सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल कर जवाब देने को कहा है। अब इस केस में अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।

जनहित याचिका में क्या कहा गया

जनहित याचिका में बताया गया है कि राजधानी में बीते एक महीने में 800 से अधिक लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है, 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच दिल्ली में कुल 807 लोगों के लापता होने की शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें महिलाओं और लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है, जबकि पुरुषों के गायब होने के 298 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने अब तक 235 लोगों को ढूंढ लिया है, लेकिन 572 लोग अब भी लापता हैं। कुल मामलों में से 191 मामले नाबालिगों के थे।

NHR ने भी इस मामले पर लिया है संज्ञान

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में विस्तृत जवाब तलब किया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि अगर ये सही है तो ये काफी गंभीर मामला है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 15 दिन में लापता हुईं 509 महिलाएं-लड़कियां, आंकड़ों में दावा- रोज़ाना 54 लोगों के गुमशुदगी की रिपोर्ट

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

29 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago