Breaking

दिल्ली की जेलों में बंद 766 विदेशी नागरिक, सिर्फ 37 को सजा; RTI में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Foreign Prisoners in Delhi Jails: दिल्ली की तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों में बंद विदेशी नागरिकों को लेकर आजतक की एक्सक्लूसिव RTI में अहम जानकारी सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 तक दिल्ली की जेलों में 766 विदेशी नागरिक बंद थे, जिनमें 721 यानी करीब 94 फीसदी विचाराधीन कैदी थे। वहीं, सिर्फ 37 को सजा सुनाई गई थी, जबकि बाकी अन्य श्रेणियों में दर्ज थे।

दिसंबर 2025 में 718 विदेशी कैदी

RTI के अनुसार, दिसंबर 2025 तक दिल्ली की जेलों में 718 विदेशी नागरिक बंद थे। इनमें 34 सजायाफ्ता थे, जिनमें 12 पाकिस्तानी, नौ नाइजीरियाई और तीन बांग्लादेशी शामिल थे। सजायाफ्ता विदेशी कैदियों में पाकिस्तानियों की संख्या सबसे ज्यादा थी।

हिरासत में रखे गए सभी सात विदेशी पाकिस्तानी

31 दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, प्रशासनिक या निवारक आदेशों के तहत हिरासत में रखे गए सभी सात विदेशी नागरिक पाकिस्तान के थे। इस श्रेणी में किसी अन्य देश का नागरिक दर्ज नहीं था। ये लोग विचाराधीन या सजायाफ्ता कैदियों की श्रेणी में शामिल नहीं थे।

बांग्लादेश के 11, नाइजीरिया के 361 नागरिक

दिसंबर 2025 तक दिल्ली की जेलों में 11 बांग्लादेशी नागरिक थे। इनमें आठ विचाराधीन और तीन सजायाफ्ता थे। कुल विदेशी कैदियों में इनकी हिस्सेदारी करीब 1.5 फीसदी थी। वहीं, नाइजीरिया के 361 नागरिक जेलों में बंद थे, जो कुल विदेशी कैदियों का लगभग आधा और बांग्लादेशियों की संख्या से करीब 33 गुना ज्यादा था।

घुसपैठ और SIR की बहस के बीच सामने आए आंकड़े

बांग्लादेशी कैदियों के आंकड़े ऐसे समय सामने आए हैं, जब देश में अवैध घुसपैठ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर राजनीतिक बहस जारी है। हालांकि, जेलों के ये आंकड़े देश में बांग्लादेशी नागरिकों की कुल आबादी या अवैध प्रवास की स्थिति नहीं दर्शाते।

पांच साल में सबसे ज्यादा विदेशी कैदी

RTI के अनुसार, 2021 में दिल्ली की जेलों में 659 विदेशी कैदी थे। दिसंबर 2025 में यह संख्या 718 और अगस्त 2026 में बढ़कर 766 हो गई, जो पांच वर्षों में सबसे अधिक है।

अगस्त 2026 तक 721 विदेशी कैदियों के मामलों में अदालत का अंतिम फैसला बाकी था। ये आंकड़े विदेशी कैदियों की बढ़ती संख्या के साथ न्यायिक प्रक्रिया में लंबित मामलों की स्थिति भी उजागर करते हैं।

ये भी पढ़े: ग्वालियर ज़ू के बाहर से लापता हुई पत्नी 20 दिन बाद मिली, पति ने प्रेमी संग भागने का लगाया आरोप

Tanisha Verma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

13 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

14 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

15 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

16 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 hours ago