Delhi Manipuri Musician Murder: दिल्ली के किलोकरी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वह अपने अपार्टमेंट के बाहर शराब पीने और शोर मचाने वाले लोगों को रोकने के लिए नीचे आए थे। इसी दौरान डिलीवरी कर्मचारियों और ढाबे के स्टाफ के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह को उनके बेटे ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार तड़के किलोकरी गांव में हुई। सनलाइट कॉलोनी थाने को विक्रम सिंह के साथ मारपीट की सूचना देने वाली पीसीआर कॉल मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि सिंह ने अपने घर के बाहर कथित तौर पर शराब पी रहे और हंगामा कर रहे लोगों का विरोध किया था। बताया गया कि शोर कम करने की बात कहने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें कई घूंसे और मुक्के मारे गए। गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह को उनके बेटे याइफाबा ने होली फैमिली अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में भरत कुमार, प्रमोद, रमजान खान, दीपांशु, मोहन विश्वकर्मा, विजय और मन्नू को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी अलग-अलग ढाबों और फूड स्टॉल पर काम करते हैं। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों, हमले की वजह और मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पड़ोसी संगीता के मुताबिक, विक्रम सिंह अक्सर खाना खाने के बाद टहलने के लिए बाहर निकलते थे। रविवार रात करीब 12 बजे उन्हें अचानक विक्रम की आवाज सुनाई दी। वह मदद के लिए पुकार रहे थे। जब पड़ोसी ने दरवाजा खोलकर देखा तो कुछ युवक उन्हें पीट रहे थे। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी बाहर आ गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पड़ोसी का कहना है कि विक्रम सिंह ने केवल शोर कम करने के लिए कहा था, लेकिन इसी बात पर उनके साथ मारपीट की गई।
घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मणिपुर के मशहूर म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह अपने घर के बाहर हो रहे शोर को कम करने के लिए लोगों से कहने गए थे। इसी बात पर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि दिल्ली में रहने वाले नॉर्थ-ईस्ट के परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस क्या कदम उठा रही है। उन्होंने मामले की जल्द जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की। वहीं, नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी विक्रम सिंह की मौत पर शोक जताया है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/satya-niketan-building-collapse-mcd-action/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…