Categories: Others

दिल्ली मेट्रो की रेड और येलो लाइन को मिलेगा स्मार्ट सिग्नलिंग सिस्टम, DMRC ने किया बड़ा करार

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपनी सबसे पुरानी रेड और येलो लाइन को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत DMRC ने एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड (ATIL) के साथ एक समझौता किया है। यह करार 6 वर्षो के लिए होगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे अतिरिक्त 2 साल तक बढ़ाया जा सकेगा।

DMRC और ATIL के निदेशक पर अनुबंध पर दस्तखत

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार की मौजूदगी में, DMRC के निदेशक (इंफ्रास्ट्रक्चर) मनुज सिंघल और ATIL के निदेशक (कमर्शियल) सचिन देओरा ने इस अनुबंध पर दस्तखत किए। DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य रेड और येलो लाइन के सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड करना, पहले से पर्याप्त मात्रा में स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करना और मौजूदा डेटा लॉगिंग सुविधा को और उन्नत करना है।

भविष्य की योजना

दिल्ली मेट्रो का सिग्नलिंग सिस्टम पहले डिस्टेंस टू गो तकनीक से संचालित होता था, जो अब पूरी तरह अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेटिंग (UTO) सिस्टम तक पहुंच चुका है। DMRC अब स्वदेशी सिग्नलिंग सिस्टम भी विकसित कर रही है, ताकि उपकरणों और रखरखाव के मामले में विदेशी कंपनियों पर निर्भरता को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ेमायावती ने साधु-संतों को दी नसीहत…बाबा साहेब अंबेडकर पर टिप्पणी से बचने की सलाह, जानें क्या है मामला

दिल्ली मेट्रो का विस्तार

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की शुरुआत 1995 में हुई थी और आज यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। वर्तमान में लगभग 390 किलोमीटर से अधिक के ट्रैक और 286 स्टेशनों के साथ यह राजधानी समेत NCR के बड़े हिस्से को जोड़ता है। आज दिल्ली मेट्रो में रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन, वायलेट, पिंक, मैजेंटा, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस (ऑरेंज लाइन) संचालित हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

18 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

21 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

48 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

54 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago