Breaking

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से, 8वें वेतन आयोग की कर्मचारी संगठनों के साथ अहम बैठक

Delhi Assembly Monsoon Session: 7 अगस्त 2026, श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर राजधानी दिल्ली में कई महत्वपूर्ण सरकारी और राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज से दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। वहीं, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की कर्मचारी संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी निर्धारित है। इसके अलावा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस और इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र शुक्रवार सुबह 11 बजे पुराना सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अनुसार, उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सदन की बैठकें 7, 10 और 11 अगस्त को आयोजित होंगी। प्रत्येक दिन की कार्यवाही तय एजेंडे के पूरा होने तक चलेगी और जरूरत पड़ने पर बैठक का समय बढ़ाया जा सकता है।

8वें केंद्रीय वेतन आयोग की कर्मचारी संगठनों से चर्चा

8वें केंद्रीय वेतन आयोग की ओर से कर्मचारी संगठनों के साथ 7 और 10 अगस्त को नई दिल्ली में दो दौर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में वेतन संशोधन, पेंशन, विभिन्न भत्तों, फिटमेंट फैक्टर, पदोन्नति, करियर प्रगति और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन

केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन करेगा। इस अवसर पर देश की पारंपरिक हथकरघा कला को बढ़ावा देने और बुनकर समुदाय के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ इस क्षेत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी।

इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 सम्मेलन

नई दिल्ली में 7 और 8 अगस्त को 9वें इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन का मुख्य विषय "आत्मनिर्भर मेडटेक विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा" रखा गया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के विजन पर अपने विचार साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Deepika Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

39 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago