दिल्ली/NCR

दिल्ली नगर निगम ने 7 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 2024 करोड़ रुपये का राजस्व कैसे हासिल किया?

Delhi Municipal Corporation : दिल्ली नगर निगम को इस बार संपत्ति कर से पैसे की वसूली बहुत तेजी से हुई है। दिल्ली नगर निगम को संपत्ति कर से बड़ी सफलता मिली है। उसने अगस्त 2025 तक ही उतना राजस्व इकट्ठा कर लिया, जितना पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में हुआ था।

‘सुनियो योजना’ ने बढ़ाई कमाई

संपत्ति कर देने वालों की संख्या बढ़ी है। निगम ने कर जमा करने की प्रक्रिया आसान कर दी है। ‘सुनियो योजना’ से नए लोग जुड़े हैं, जिससे कर से होने वाली कमाई बढ़ गई है।

वित्त वर्ष 2024-25 में जितना संपत्ति कर से राजस्व मिला था, उतना ही अगस्त 2025 तक निगम ने इकट्ठा कर लिया है। इस बार लक्ष्य 3200 करोड़ रुपये का रखा गया है और इसके लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं। अगस्त में ही पिछले साल जितनी वसूली हो जाने से संपत्ति कर विभाग के कर्मचारी और अधिकारी उत्साहित हैं।

अगस्त 2024 तक निगम को 1687 करोड़ रुपये का संपत्ति कर मिला था, जबकि अगस्त 2025 में यह बढ़कर 2024 करोड़ हो गया। पिछले साल 9,79,267 लोगों ने कर चुकाया था, इस साल 11,37,502 लोगों ने जमा किया है। यानी लगभग डेढ़ लाख ज्यादा। यह संख्या 2024-25 के पूरे साल के करदाताओं से भी 24 हजार अधिक है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम संपत्तिकर की प्रक्रिया को सरल करने का प्रयास कर रहे है। नागरिक सीधे वेबसाइट पर जाकर खुद ही संपत्ति कर जमा कर सकते हैं, इसमें किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। इसका लाभ यह कि लोग स्वयं ही संपत्तिकर जमा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमें उम्मीद है कि इस वर्ष हम संपत्तिकर से राजस्व में नया रिकार्ड बनाएंगे।

ये भी पढ़े : Share Market: GST 2.0 का शेयर बाजार पर असर बरकरार, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago