Theft incidents in Varanasi will be curbed, police started Operation Chakravyuh
Operation Chakravyuh : शहर और देहात में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने आदेश दिया है कि कमिश्नरेट के हर थाने की 20 प्रतिशत पुलिस फोर्स रोजाना रात्रि गश्त करेगी. इसके साथ ही ऑपरेशन चक्रव्यूह को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.
कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि गश्त करने वाली टीम अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन सक्रिय रहेगी और रिपोर्ट सीधे थाना प्रभारी को सौंपेगी. यदि गश्त वाले क्षेत्र में चोरी की घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित टीम पर तय की जाएगी.
ग्रामीण क्षेत्रों में रात 11:30 बजे के बाद घूमने वाले लोगों को पुलिस रोककर पूछताछ करेगी. उनकी पहचान स्थानीय ग्रामीणों से सत्यापित कराई जाएगी. यदि व्यक्ति उस गांव का न पाया गया और उसका व्यवहार संदिग्ध लगा तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी. शहर में भी यही नियम लागू रहेगा. रात एक बजे के बाद सड़कों पर घूमते मिले लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी और आवश्यक होने पर हिरासत में लेगी.
ये भी पढ़ें : भारत के इस पड़ोसी देश में अब नहीं चलेगा सोशल मीडिया ऐप्स, बिना रजिस्ट्रेशन वाले प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने लगाया बैन
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी. उन्होंने जानकारी दी कि कमिश्नरेट क्षेत्र में अब तक चोरी की 79 घटनाएं दर्ज हुई हैं, जिनमें से 46 का खुलासा पुलिस कर चुकी है.
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…