Breaking

दिल्ली-NCR के लोगों को महंगाई का झटका, आज सुबह से महंगी हुई CNG, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव

Delhi CNG Price: बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली-NCR के लोगों को एक और झटका लगा है। CNG के दाम बढ़ने से अब कार, ऑटो और टैक्सी से सफर करना महंगा पड़ सकता है। IGL ने 29 अगस्त से CNG की कीमत में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद दिल्ली में नया रेट ₹86.98 प्रति किलो हो गया है।

पश्चिम एशिया संकट का असर

IGL के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सीधा असर LNG की सप्लाई और कार्गो मूवमेंट पर पड़ा है। जुलाई 2026 से संकट दोबारा गहराने के बाद वैश्विक स्पॉट LNG की कीमतें संकट से पहले के मुकाबले करीब दोगुनी हो गई हैं। वहीं, सर्दियों से पहले यूरोप में गैस भंडारण बढ़ाने की कोशिशों ने LNG की मांग को और बढ़ा दिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ा और आयातित LNG की लागत बढ़ने का असर भारत में CNG की कीमतों पर भी पड़ा।

बढ़ती LNG कीमतों से CNG महंगी

कंपनी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में Spot LNG की कीमतें बढ़ने और देश में CNG की बढ़ती मांग के चलते इसकी इनपुट लागत में इजाफा हुआ है। मांग पूरी करने के लिए आयातित Spot LNG पर बढ़ती निर्भरता के बीच IGL ने ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी को जरूरी बताया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि बढ़ोतरी के बावजूद दिल्ली में CNG अभी भी अपेक्षाकृत किफायती, स्वच्छ और भरोसेमंद ईंधन बना हुआ है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago