दिल्ली/NCR

धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली-NCR, दृश्यता शून्य, AQI आसमान पर, जाने क्या है हालात

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण और घने कोहरे ने एक बार फिर जनजीवन को बेहाल कर दिया है। शनिवार सुबह से राजधानी और आसपास के इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। हवा की धीमी रफ्तार, बादलों की मौजूदगी और ठंडे हालात के कारण प्रदूषक कण हवा में फंस गए, नतीजतन कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया।

AQI 400 पार

सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का ओवरऑल AQI 384 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। मुंडका, विवेक विहार, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, आईटीओ, आनंद विहार, द्वारका और पंजाबी बाग जैसे इलाकों में AQI 417 से 437 के बीच पहुंच गया, यानी हालात ‘गंभीर’ बने रहे। नोएडा 406 के साथ गंभीर श्रेणी में रहा, जबकि ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम ‘बेहद खराब’ स्थिति में दर्ज हुए।

हवाई और सड़क यातायात पर असर

कोहरे और धुंध के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी लगातार कम बनी हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से फ्लाइट अपडेट के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा है। शुक्रवार को खराब दृश्यता के चलते 177 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। कई फ्लाइट्स देरी से संचालित हुईं। सड़कों पर भी हालात आसान नहीं रहे। वाहन रेंगते दिखे, ड्राइवरों को फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। रेलवे स्टेशनों पर भी कुछ ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

सरकार की चिंता, समाधान पर जोर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने हालात की समीक्षा करते हुए दिल्ली-NCR में ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधारने, ईवी-सीएनजी बसों को बढ़ावा देने और कार्यालय शिफ्ट जैसे उपायों पर जोर दिया। जनवरी 2026 से कार्य योजनाओं की मासिक मंत्री-स्तरीय समीक्षा की घोषणा भी की गई। फिलहाल राहत के संकेत कम हैं। बारिश या तेज हवाओं जैसे मौसमी कारक न होने से प्रदूषण के बने रहने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़े: तोहफे से तख्तापलट तक! इमरान खान को 17 साल की जेल, पत्नी भी है दोषी, जाने पूरा मामला

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago