Imran Khan sentenced to 17 years in prison
Imran Khan 17 Year Jail: पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार से जुड़े तोशाखाना-2 मामले में 17-17 साल की कड़ी जेल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब इमरान खान पहले से ही जेल में बंद हैं और उनके साथ कथित जेल व्यवहार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।
शनिवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में गठित एक विशेष अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने माना कि इमरान खान को मई 2021 में एक विदेशी आधिकारिक दौरे के दौरान मिला एक महंगा बुल्गारी ज्वेलरी सेट नियमों के विपरीत बेहद कम कीमत पर खरीदा गया। यह तोहफा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की ओर से दिया गया था।
कोर्ट ने इमरान खान को पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 34 और 409 के तहत 10 साल, जबकि भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत 7 साल की सजा दी। बुशरा बीबी को भी इन्हीं धाराओं में कुल 17 साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दोनों पर 1.64 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने की स्थिति में अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी।
अदालत ने सजा सुनाते समय इमरान खान की उम्र और बुशरा बीबी के महिला होने को ध्यान में रखते हुए “नरमी” बरतने की बात कही। साथ ही, पहले से जेल में बिताए गए समय को सजा में समायोजित करने का लाभ भी दिया गया है। अब सवाल यही है, क्या यह सजा इमरान खान के राजनीतिक भविष्य पर अंतिम मुहर साबित होगी?
ये भी पढ़े: कर्नाटक विधानसभा ने पारित किया हेट स्पीच और हेट क्राइम्स रोकथाम विधेयक 2025
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…