Breaking

दिल्ली NCR में झमाझम बारिश और तेज हवा ने बदला मौसम का मिजाज; जानें मौसम विभाग ने अलर्ट में क्या बताया

Weather Today Rain: सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली और गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं लोगों में असमंजस बना हुआ है कि सर्दियों के कपड़े समेटें या फिर संभालकर रखें। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 23 मार्च को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

IMD ने पूर्वोत्तर में भी बारिश की जताई संभावना

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। यहां तेज बारिश के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

यूपी में तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चली, जिसकी औसत गति 3.2 किमी प्रति घंटा और अधिकतम 7.3 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम से आ रही इन ठंडी हवाओं और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़नें: मौसम का यू-टर्न: आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में IMD की चेतावनी

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago