देश

दिल्ली-NCR से कोलकाता तक मौसम ने बदला रंग, तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि ने शहरों में बढ़ाई ठंडक

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार और मंगलवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में ध्यान देने योग्य गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि इन दो दिनों में गरज-चमक के साथ बौछारें, तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है।

अभी बरकरार रहेगा मौसम में उतार चढ़ाव

सफदरजंग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को तापमान 31 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। 9 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ होने के संकेत हैं, जिससे तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। कसौली में सोमवार को सबसे अधिक 31.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। धर्मपुर में 29.8 मिमी, सराहन में 29.5 मिमी, जुब्बरहट्टी में 25.8 मिमी, जोगिंदरनगर में 24 मिमी और शिमला में 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा चंबा और सिरमौर में भी बुधवार को मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार, दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण 6 से 9 अप्रैल तक उत्तर भारत में वेट स्पेल (Wet Spell) जारी रहेगा।

कोलकाता में IPL मैच भी रद्द

पश्चिमी विक्षोभ का असर कोलकाता और आसपास के इलाकों में भी दिखाई दिया। तेज गर्मी के बाद बादल छाने और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम खुशगवार हो गया। खराब मौसम के कारण सोमवार को KKR बनाम PBKS का IPL मैच रद्द करना पड़ा।

किसानों की फसलें प्रभावित

हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कई खेतों में पानी भर गया, जिससे गेहूं, सरसों, जौ और सब्जियों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। किसान संगठनों ने सरकार से फसल बीमा क्लेम की प्रक्रिया तेज करने और तत्काल मुआवजे की मांग की है।

ये भी पढ़ें: केरलम चुनाव के बीच प्रियंका का BJP और LDF पर बड़ा खुलासा, कहा- दोनों में सीक्रेट डील; इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

40 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago