दिल्ली/NCR

ज़हरीली धुंध की चादर में कैद दिल्ली-NCR, AQI हुआ 400 पार, जाने कितनी खतरनाक होगी अगली सुबह?

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर भयावह स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार सुबह हवा में मामूली सुधार जरूर दिखा, लेकिन राजधानी अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी से बाहर नहीं निकल सकी। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, सुबह औसत AQI 359 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के 364 से कुछ ही अंक कम है। इसके बावजूद कई इलाकों में जहरीले स्मॉग की मोटी परत दिन की शुरुआत को धुंधला कर रही है।

गहरी धुंध के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बने इस स्मॉग से बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा ज्यादा है। उधर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे NCR में हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ती जा रही है।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के ऊपर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 8 बजे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

आनंद विहार- 420
अशोक विहार- 403
बवाना- 414
जहांगीरपुरी- 417
मंडीका- 414
रोहिणी- 412
वजीरपुर- 427 (सबसे ज़हरीली हवा)
ये सभी आंकड़े ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं, जो सीधे स्वास्थ्य पर तेज़ असर डालते हैं।

शुक्रवार की तुलना में हालात और खराब

शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 364 था, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं NCR में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित रहा, जहां AQI 422 रिकॉर्ड किया गया। नोएडा में 394, ग्रेटर नोएडा में 353 और गुरुग्राम 287 तक पहुंच गया। फरीदाबाद हवा के मामले में सबसे बेहतर रहा, जहां AQI 238 दर्ज किया गया हालांकि यह भी ‘खराब’ श्रेणी में ही है।

गाजियाबाद और नोएडा में भी ‘खतरे की घंटी’

गाजियाबाद के लोनी में AQI 450,
संजय नगर में 417,
इंदिरापुरम में 394
नोएडा के सेक्टर 125 में AQI 429, सेक्टर 1 में 394 और सेक्टर 62 में 340 तक पहुंच गया।

अगले दो दिन नहीं मिलेगी राहत

CPCB का अनुमान है कि सोमवार तक हवा ‘बेहद खराब’ रहने वाली है। इससे सांस के मरीजों, दमा और एलर्जी वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

ये भी पढ़े:  Gurugram News: शराब और विवाद के कारण युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago