Gujarat News
Gujarat News: गुजरात के सूरत में साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पुलिस ने एक बड़ी ठगी को समय रहते रोक लिया। मिली जानकारी के अनुसार सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित देसाई को साइबर ठगों के अपने जाल में फंसाने का प्लान बनाया था। लेकिन पुलिस की सुझ-भूझ ने रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को जाल में फंसने से बचा लिया।
बता दें कि ठगों ने रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को वीडियो कॉल पर 72 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा हुआ था। इतना ही नहीं उनकी जीवनभर की कमाई के 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवाने की पूरी तैयारी ठगों ने कर ली थी।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में रिटायर हुए अमित देसाई मई में कनाडा से लौटे थे। जिसके बाद उन्हें एक लोकल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस और CBI अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। इसके साथ ही कॉल पर कहा गया कि कुख्यात आरोपी नरेश गोयल से जुड़े 45 करोड़ के घोटाले में उनके डॉक्यूमेंट्स भी शामिल हैं।
यह बात सुनकर बुजुर्ग घबरा गए। थोड़ी ही देर में उनके मोबाइल पर SBI, CBI और अन्य एजेंसियों के नाम पर नकली लेटरहेड, नोटिस और वारंट भेजे जाने लगे। इन फर्जी दस्तावेज़ों ने उन्हें यकीन दिला दिया कि मामला गंभीर है।
इसके बाद ठगों ने अमित देसाई को वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर किया। वीडियो कॉल पर एक नकली कोर्ट रूम बनाया गया, जिसमें जज, वकील, बैंक मैनेजर और CBI अधिकारी जैसे लोग दिखाई दे रहे थे। यह सब एक अच्छी तरह तैयार किया गया ड्रामा था, जो पूरी तरह असली लग रहा था। तो बस ठगों ने डराकर बुजुर्ग को अपनी प्रॉपर्टी बेचकर पैसे ट्रांसफर करने तक को तैयार कर दिया था।
जैसे ही इस पूरे मामले की सूचना साइबर क्राइम पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत लोकेशन ट्रैक की और मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर चल रही फर्जी सुनवाई दिखाते हुए समझाया कि यह सब धोखाधड़ी है। पुलिस ने ठग से LIVE कॉल पर बातचीत की और अंत में अमित देसाई को पूरी ठगी से बचा लिया।
इसके साथ ही सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर 'कोर्ट', 'सुनवाई' या 'डिजिटल गिरफ्तारी' नहीं करती। ऐसी किसी भी कॉल पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम शाखा से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: Gurugram News: शराब और विवाद के कारण युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…