Cover Story Big

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 IMD issues 'orange' alert for orange Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। रविवार सुबह से ही कई इलाकों में तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। मालूम हो कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही दिल्ली में 15 मार्च को हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया था। इसके चलते दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

तेज व हल्की बारिश के साथ चलेंगी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह से दोपहर तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती।

तापमान में आई गिरावट

मौसम में आए बदलाव से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के पालम और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले दोनों स्थानों पर दर्ज किए गए तापमान से कुछ कम है। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक और एक दिन पहले की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

ये भी पढ़ें: पूरे देश में 7 दिनों तक होगी तेज बारिश, जानें कब और किन जगहों को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

50 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago