Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में मसूरी स्थित मशहूर सवॉय होटल में हुईं, जहां परिवार, करीबी दोस्तों और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
युजवेंद्र चहल काफी चर्चा में रहे, जिन्हें तिलक वर्मा के साथ डांस करते भी देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप की शादी में विराट कोहली, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, सुनील गावस्कर, रिंकू सिंह और सुरेश रैना भी शामिल हुए।
कानपुर के रहने वाले कुलदीप और वंशिका ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ स्थित एक निजी समारोह में सगाई की थी। वंशिका के पिता LIC में कार्यरत हैं, जबकि वह ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं। शादी मूल रूप से नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन वर्ल्ड कप के कारण स्थगित कर दिया गया था, जो अब जाकर पूरा हुआ है।
ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में रैना-चहल की एंट्री, डांस से लूट ली महफिल
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…