Breaking

दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज; हल्की बूंदाबांदी ने सुबह में बढ़ाई सर्द, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी रही। इससे सुबह में तापमान में गिरावट से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में हल्क बादल छाए रहेंगे और इस दौरान न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी की हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

पिछले 2 दिनों से बढ़ रहा है तापमाम

मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है। पिछले 2 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर में लोगों को अभी से ही गर्मी का अहसास हो रहा है। संभावना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि इस दौरान सुबह और रात के वक्त ठंड का असर रहेगा।

16 फरवरी तक मौसम विभाग ऐसा जताया है अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 16 फरवरी तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है, जिसमें अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक नजर आ रहा है। मौसम अब लगातार साफ रहेगा और धूप निकलती रहेगी। बीच-बीच में बादल आते जाते रहेंगे और इसके अलावा फिलहाल दिल्ली एनसीआर में 16 फरवरी तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है और ना ही कोई घने कोहरे का पूर्वानुमान है। यानी कुल मिलाकर दिल्ली एनसीआर में 16 फरवरी तक का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

कोहरा कम होने के बाद हवा भी हुई खराब

सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 355 दर्ज किया गया है, जबकि मंगलवार को यह 271 दर्ज किया गया। बता दें कि इस स्तर की हवा को 'खराब' श्रेणी में रखा जाता है। दो दिन पहले रविवार को यह 189 रहा था। यानी दो दिन में इसके स्तर में लगभग 90 अंक की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR के मौसम में हो रहा है बदलाव, सुबह में कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में हो रही है कंपकंपी

Anamika Anand

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago