दिल्ली/NCR

जहाज तो 40 साल पुराने उड़ा रहे हैं, तो निजी वाहनों पर प्रतिबंध क्यों? पूर्व पायलट का सवाल बना चर्चा का विषय

Delhi News: दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को बैन कर दिया गया है। जिसको लेकर अब घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए दिल्ली राजधानी में ऐसे वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल भी बंद कर दिया है। अब सरकार के इस फैसले का आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है, तो इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

‘तीन दशक पुरानी बस-ट्रेनें अब भी चलाए जा रहे हैं’

इसी बीच इंडियन एयरफोर्स के एक पूर्व पायलट का सवाल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो सवाल कर रहे हैं कि 40 साल पुराने हवाई जहाज अब भी उड़ाए जा रहे हैं और तीन दशक पुरानी बस-ट्रेनों को भी चलाया जा रहा है तो निजी गाड़ियों पर प्रतिबंध क्यों?

केवल निजी वाहनों पर प्रतिबंध क्यों?

दरअसल, रिटायर्ड पायलट संजीव कपूर ने एक्स पर लिखा,’हम अब भी ऐसे एयरक्राफ्ट उड़ा रहे हैं जो 40 साल पुराने हैं और हमारी कई ट्रेनें,बसें और व्यावसायिक विमान भी तीन दशक पुराने हैं, जिनका लगातार इस्तेमाल हो रहा है तो केवल निजी वाहनों पर प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है? क्योंकि अब गैस स्टेशनों पर ईंधन उपलब्ध नहीं है, इससे एक समानांतर इको सिस्टम बनेगा, जो न तो टिकाऊ है और न ही वांछित। ऐसा मेरा मानना ​​है।’

यह भी पढ़ें: Ramayana First Glimpse: रामायण की पहली झलक देखकर खड़े हुए रौंगटे, सांसे रोकने वाले दृश्य

बता दें, दिल्ली में एक जुलाई से 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों में ईंधन भरने पर रोक लगा दी गई है। आदेश में कहा गया है कि तय अवधि पार कर चुके (Delhi News) चार पहिया वाहनों पर 10 हजार रुपए और दो पहिया वाहनों पर 5 हजार रुपए का जुर्माना शामिल है। साथ ही गाड़ी उठाकर ले जाने का शुल्क भी देना होगा।

यह भी देखें: Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट थी महिला वकील, Thug ले गए करोड़ों रुपये |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago