Arvind Kejriwal
गांधीनगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को 2 दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम आगामी बिहार चुनाव अकेले लड़ेंगे। इसके बाद 2027 का गुजरात विधानसभा चुनाव भी हम अकेले लड़ेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना था। आम चुनाव खत्म होने के बाद अब हमारा किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं है। अहमदाबाद में केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।
AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि गुजरात के विसावदर में हुए उपचुनाव में हमने कांग्रेस से अलग लड़कर पहले से भी तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता सीधा संदेश दे रही है कि अब आम आदमी पार्टी ही सही विकल्प है। उन्होंने कहा कि हम 2027 का गुजरात चुनाव अकेले लड़ेंगे और जीतेंगे। वहीं दिल्ली की हार पर AAP संयोजक ने कहा कि ऊपर-नीचे होता रहता है। पंजाब में हम 2027 में दोबारा सरकार बनाने वाले हैं।
विसावदर उपचुनाव को लेकर केजरीवाल ने आगे कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया है। अगर गुजरात का विकास करना है तो राज्य के युवाओं को हमारे साथ जुड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आप सब मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, ये हवन चल रहा है, इसमें आप आहुति दीजिए। उन्होंने कहा कि विसावदर उपचुनाव की जीत कोई बड़ी जीत नहीं, बल्कि ये 2027 का सेमीफाइनल है। भाजपा ने 30 साल तक गुजरात पर शासन किया है, बीजेपी के राज में आज गुजरात बर्बाद हो गया है।
2014 से बकाया था सांसद के घर का बिजली बिल, अब विभाग ने काट दिया कनेक्शन
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…