UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। फरीदपुर क्षेत्र के नादलगंज गांव में एक बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर अपने ही पिता और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं इस घटना की वजह पिता की पूरी जमीन को हथियाना बताया जा रहा है। इसी लालच के चलते आरोपी ने अपनी कार से पिता और सौतेले भाई को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
बड़ी बात ये है कि पिता और भाई को कार से कुचलने का प्लान आरोपी की पत्नी ने बनाया था। गांव में बेटे की इस करतूत के बाद परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है, बल्कि सिर्फ महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे ही रह गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला (UP News) को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
वहीं, अब पुलिस की पूछताछ में जो बात सामने आई है वो और भी चौंकाने वाली है। आरोपी मकसूद की पत्नी नूरबानो ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ही अपने पति को कहा था कि दोनों पर गाड़ी चढ़ा दो। उसके बाद सारी जमीन हमारी हो जाएगी। जिसके बाद मंगलवार को मकसूद अपनी पत्नी के साथ कार में निकला। जहां रास्ते में उसके 61 वर्षीय पिता हाजी नन्हे और 33 वर्षीय सौतेले भाई मिसरयार खान बाइक से फरीदपुर की तरफ जाते हुए मिले। तभी चंदोखा मोड़ के पास मकसूद ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
जैसे ही दोनों को टक्कर लगी तो वो सड़क पर गिर गए। इसके बाद मकसूद ने कार को आगे-पीछे करके दोनों को रौंदकर मार डाला। इतना ही नहीं, आरोपी ने दोनों के शवों को पास ही सड़क के किनारे धक्का देकर गड्ढे में फेंककर फरार हो गया। वहीं, राहगीरों ने ये मंजर देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिवार के लोगों का आरोप है कि आरोपी पिछले 6 महीने से अपने पिता और भाई को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था।
यह भी पढ़ें: जहाज तो 40 साल पुराने उड़ा रहे हैं, तो निजी वाहनों पर प्रतिबंध क्यों? पूर्व पायलट का सवाल बना चर्चा का विषय
बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता हाजी नन्हे के पास करीब 21 बीघा जमीन थी। उन्होंने मकसूद को 5 बीघा और मिसरयार को 4 बीघा जमीन दे दी थी, जबकि बाकी जमीन अपने पास ही रखी थी। वहीं, मकसूद चाहता था कि उसे पूरी जमीन का एक तिहाई हिस्सा मिले, लेकिन उसके पिता इसके लिए तैयार नहीं हुए। बस इसी बात को लेकर मकसूद रंजिश मानकर बैठा था और जमीन के लालच में उसकी पत्नी नूरबानो भी उसके साथ मिल गई। वहीं मिसरयार के परिजन अशरफ खान का आरोप है कि घटना वाले दिन नूरबानो ने ही मकसूद को उकसाया था।
यह भी देखें: Apna Dal Political Crisis: टूट की कगार पर Apna Dal, अंदरखाने मचा घमासान |
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…