Delhi-Noida Chilla Road to be traffic free
Delhi Noida Road Project: दिल्ली और नोएडा को सीधे जोड़ने वाली चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना में काम फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। तकनीकी कारणों से थोड़े समय के लिए रुके इस निर्माण कार्य को अब इंजीनियर और कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके आगे बढ़ा रहे हैं। मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाला यह एलिवेटेड रोड तैयार होने के बाद चिल्ला बॉर्डर पर रोजाना लगने वाले जाम से लाखों लोग निजात पाएंगे और यात्रा का समय भी कम होगा।
परियोजना की शुरुआत जून 2023 में कैबिनेट की मंजूरी के बाद हुई। प्रारंभिक निवेश के लिए 70 करोड़ रुपये धनराशि दी गई थी। दो बार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च में सेतु निगम ने निर्माण कार्य शुरू किया। अब तक पिलर निर्माण, फाउंडेशन, सर्विस रोड का री-अलाइनमेंट और गिर्डर लॉन्चिंग जैसे अहम कार्य तेजी से पूरे हो चुके हैं। कुल लागत 892 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है और नोएडा प्राधिकरण की मॉनिटरिंग में काम हो रहा है।
एलिवेटेड रोड मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक सीधी कनेक्टिविटी देगा। इससे पूर्वी दिल्ली और मयूर विहार से आने वाले वाहन सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक पहुंच पाएंगे। जाम से बचने के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आना-जाना भी आसान होगा।
नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय कुमार रावल के अनुसार यह मार्ग सेक्टर 14, सेक्टर 94 और एक्सप्रेसवे से जोड़कर दिल्ली-NCR और नोएडा की कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। परियोजना दिसंबर 2027 तक पूरी होने का लक्ष्य रखती है और अब तक 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण पूरी तरह से पूरा होने के बाद न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और यातायात व्यवस्था में सुधार भी आएगा।
ये भी पढ़े: संसद में गूंजा इंडिगो संकट का मुद्दा, गौरव गोगोई ने यात्रियों की परेशानियों पर सरकार से मांगा जवाब
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…