Breaking

नोएडा में दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल बना भीड़ का निशाना, तीन महिलाओं ने की पिटाई- जानिए क्या था पूरा मामला?

Noida Crime : नोएडा के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में बुधवार रात एक गंभीर घटना सामने आई है जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उसके भाई पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हमला किया गया। इस घटना में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर गांव निवासी अमित कुमार शर्मा, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, अपने भाई के साथ एक मध्य प्रदेश के कामगार को अस्पताल से लेकर लौट रहे थे। यह कामगार सांप के काटने से घायल हुआ था और दोनों भाई उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराकर वापस आ रहे थे। जब वे अच्छेजा बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे तो स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर उनकी कार पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से फैली अफवाहें हैं। कई गांवों में ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे हैं और ग्रामीणों में यह भ्रम फैला हुआ है कि चोर इन ड्रोन का इस्तेमाल करके घरों की रेकी करते हैं और फिर चोरी करते हैं। इसी कारण से स्थानीय लोग रातभर जागकर अपने घरों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इसी संदेह के चलते जब दोनों भाई रात के समय कार से गुजर रहे थे तो ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध समझा।

दोनों भाईयों की कर दी पीटाई

हमले के दौरान जब दोनों भाइयों ने विरोध किया और अपनी पहचान बताने की कोशिश की तो भीड़ ने उनकी बात नहीं सुनी। ग्रामीणों ने न केवल दोनों भाइयों की बुरी तरह पिटाई की बल्कि उनकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर दोनों भाई वहां से भागने में कामयाब हुए और तुरंत स्थानीय कोतवाली पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की तत्काल कार्रवाई के तहत अधिकारियों ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। शांति व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया और गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की टीम भी लगभग एक घंटे तक गांव में तैनात रही ताकि किसी भी घटना से बचा जा सके।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

12 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

15 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

15 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

16 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

16 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

16 hours ago