modi
Independence Day 2025 : 15 अगस्त को पूरे देश में आजादी का महोत्सव मनाया जायेगा। इस साल देश अपनी आजादी का 79वां दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे देश को जिस चीज का बेसब्री से इंतजार होता है वह है लाल किले पर प्रधानमंत्री के भाषण का। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी ने अपने इस भाषण या संबोधन के लिए अब जनता से एक खास मदद मांगी है। इसकी घोषणा उन्होंने एक्स हैंडल से की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए जनता से उनकी राय मांगी है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा- “जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं! इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में आप किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?”
जानकारी के लिए बता दें कि भारत का हर एक नागरिक इसमें हिस्सा ले सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी बताया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लाल किले से भाषण के लिए भारत की जनता अपनी राय यहां दे सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि लोग MyGov और NaMo ऐप पर ओपन फोरम पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले होटलों, रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर जांच अभियान चलाया है और 100 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा खामियों की पहचान की है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पांच दिन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान, होटलों, पार्किंग, मेट्रो स्टेशन के निकट स्थानों, मेट्रो स्टेशन पर स्थित भोजनालयों, रेलवे स्टेशन के निकट कई परिसरों, बस स्टैंड और कई अन्य प्रतिष्ठानों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की पहचान की गई थी।
ये भी पढ़ें- यूपी को मिला नया मुख्य सचिव : एसपी गोयल संभालेंगे कमान, मनोज कुमार सिंह हुए रिटायर
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…