Delhi Building Collapse: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक संकरी गली में चल रहा लड़कों का PG अचानक भरभराकर ढह गया। करीब 30 साल पुरानी और पांच मंजिला जर्जर इमारत कुछ ही सेकंड में मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके चलते कल दोपहर से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सत्य निकेतन हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें इमारत को भरभराकर गिरते देखा जा सकता है। यहां बड़ी संख्या में DU छात्र PG में रहते हैं। हादसे के बाद इन जर्जर इमारतों में छात्रों की सुरक्षा और नियमों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। कई परिवार अपने बच्चों से संपर्क न हो पाने की वजह से परेशान हैं।
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें इमारत को अचानक भरभराकर गिरते देखा जा सकता है। सत्य निकेतन में बड़ी संख्या में DU के छात्र PG में रहते हैं। हादसे के बाद जर्जर इमारतों में चल रहे इन PG की सुरक्षा और नियमों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई परिवार अपने बच्चों से संपर्क न हो पाने की वजह से परेशान हैं और लगातार उनकी सलामती की खबर का इंतजार कर रहे हैं।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…