News Featured

एस जयशंकर, पूर्व सेना प्रमुख और CBI निदेशक को दिल्ली में SIR का नोटिस

Delhi SIR Electoral Roll Notices: दिल्ली में मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) के तहत विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको एस जयशंकर समेत कई VVIP परिवारों को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किए हैं। ये सभी नोटिस संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दिए गए हैं।

जयशंकर दंपति को “unmapped with last SIR” श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि उनके मौजूदा मतदाता रिकॉर्ड को 2002 में हुई पिछली SIR के दौरान तैयार मतदाता सूची से लिंक नहीं किया जा सका। दोनों नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सुंदर बाग चुनावी भाग में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।

प्रवीण सूद और पूर्व सेना प्रमुख को भी नोटिस

CBI निदेशक प्रवीण सूद, उनकी पत्नी वनिता सूद और मां कमलेश सूद को भी इसी श्रेणी में नोटिस मिला है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी को भी “unmapped with last SIR” श्रेणी के तहत नोटिस जारी किया गया है। ये दोनों भी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता हैं।

CPM सांसद के परिवार में अलग-अलग विसंगतियां

CPM सांसद जॉन ब्रिटास की पत्नी शेबा ब्रिटास और बेटे आनंद ब्रिटास को भी नोटिस मिला है। शेबा के रिकॉर्ड में “self-name mismatch”, जबकि आनंद के मामले में “parent-name mismatch” दर्ज किया गया है। आनंद के नोटिस का कारण उसकी मां के चुनावी रिकॉर्ड में मिली विसंगति हो सकती है। शेबा और आनंद भी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता हैं।

ये भी पढ़े: ब्रिटेन में सिख बस ड्राइवर पर हमला, हमलावर ने छीनी बस; 10 मिनट में आर्म्ड पुलिस ने दबोचा

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

12 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

38 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago