Thursday, Sep 24

होम = दुनिया = ब्रिटेन में सिख बस ड्राइवर पर हमला, हमलावर ने छीनी बस; 10 मिनट में आर्म्ड पुलिस ने दबोचा

ब्रिटेन में सिख बस ड्राइवर पर हमला, हमलावर ने छीनी बस; 10 मिनट में आर्म्ड पुलिस ने दबोचा

by | Sep 20, 2026 | दुनिया

Telford Bus Driver Attack: ब्रिटेन के टेलफोर्ड में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने सिख बस ड्राइवर पर हमला कर सिंगल-डेकर बस पर कब्जा कर लिया। घटना के बाद इलाके में आर्म्ड पुलिस तैनात करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हमलावर Travel Telford की बस के अंदर ड्राइवर से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घबराए यात्री उसे रोकने के लिए चिल्लाते रहे। ड्राइवर लगातार अपना फोन मांगते हुए पुलिस को कॉल करने की अपील करता नजर आया। एक महिला यात्री ने भी हमलावर से ड्राइवर को छोड़ने को कहा, जबकि एक अन्य यात्री उसे रोकने की कोशिश करता दिखा।

हमलावर ने बस की टिकट-रीडिंग मशीन उठाकर ड्राइवर पर फेंकी, उसकी दाढ़ी खींची और सिर से टक्कर मारी। इसके बाद उसने बस का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।

रॉन्ग साइड पर दौड़ी बस

BBC के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे के बाद मेडली की कोर्ट स्ट्रीट में हुई। पुलिस को एक खतरनाक घटना की सूचना मिली। अधिकारियों के अनुसार बस रॉन्ग साइड पर चल रही थी और इस दौरान कई वाहनों से टकराई। बस आगे बढ़ती रही, जबकि आसपास मौजूद लोग ड्राइवर को रोकने के लिए चिल्लाते रहे।

10 मिनट में आरोपी गिरफ्तार

पहली 999 कॉल के करीब 10 मिनट के भीतर मालिंसगेट पुलिस स्टेशन से भेजे गए आर्म्ड ऑफिसर्स ने बस रोककर 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर लूट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के संदेह में कार्रवाई की गई है। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोपी को यमन का बताया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं और पैरामेडिक्स ने अस्पताल ले जाने से पहले उसका इलाज किया। पुलिस के मुताबिक, किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई।

ये भी पढ़े: 3 अक्टूबर से शुक्र की उल्टी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर-कारोबार में लाभ के योग