दिल्ली/NCR

दिल्ली ने इस मामले में हरियाणा को पछाड़ा, सरकार ने किया बड़ा एलान

Delhi news : दिल्ली सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार राशि में भारी इजाफा किया गया है.

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को 7 करोड़

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 7 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही, दिल्ली सरकार ने नौकरी के अवसर भी प्रदान करने का ऐलान किया है. ओलंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ग्रुप-ए की नौकरी, जबकि कांस्य पदक विजेताओं को ग्रुप-बी की नौकरी दी जाएगी.

हरियाणा को पीछे छोड़ा

इस फैसले के साथ दिल्ली सरकार ने हरियाणा को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. पहले दिल्ली में ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें : गाजियाबाद में जोरदार बारिश, कावड़ियों को गर्मी और उमस से राहत, श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा

खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की कोशिश

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों में भारत का नाम रोशन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हम चाहते हैं कि दिल्ली के खिलाड़ी वैश्विक मंच पर देश का गौरव बढ़ाएं. यह नई नीति न केवल खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी, बल्कि उन्हें सरकारी नौकरियों के माध्यम से सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करेगी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago