Breaking

RO/ARO की परीक्षा पर यूपी एसटीएफ रखेगी पैनी नजर, नकल माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी

RO/ARO Exam : उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई को आयोजित होने वाली आरओ/एआरओ परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार (Yogi government) ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। राज्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को परीक्षा केंद्रों पर पैनी निगरानी रखने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। 10.76 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की इस परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियों के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र विकसित किया गया है।

एसटीएफ रखेगी नकल करने वाले गैंग पर नजर

परीक्षा आयोग के निर्देशानुसार, एसटीएफ द्वारा पूर्व में नकल अपराधों में संलिप्त गैंग और आरोपियों की विशेष निगरानी की जाएगी। जो व्यक्ति वर्तमान में जमानत पर हैं, उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनलों की निरंतर मॉनिटरिंग भी की जाएगी जहां अफवाहें फैलाई जा सकती हैं या पेपर लीक की कोशिश हो सकती है। कोचिंग संस्थानों पर भी रहेगी विशेष नजर। परीक्षा के दिन इन संस्थानों की समस्त गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए समर्पित टीमें तैनात की गई हैं। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि देखी जाती है तो तुरंत संबंधित एजेंसियों को सूचना दी जाएगी। राज्य भर के 2,382 परीक्षा केंद्रों में से संवेदनशील माने गए केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा।

पकड़े जाने वालों पर होगी इन धाराओं में कार्रवाई

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन तलाशी (फ्रिस्किंग) अनिवार्य की गई है। किसी भी प्रकार की निषिद्ध सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या संदिग्ध वस्तु के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। गोपनीय प्रश्न पत्रों की ट्रेजरी से निकासी से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के डिस्पैच तक पूरी प्रक्रिया में सशस्त्र गार्ड और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। यदि परीक्षा के दौरान कोई अभ्यर्थी या व्यक्ति अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

75 जिलों में एक साथ होगी परीक्षा

परीक्षा के दिन आयोग और एसटीएफ के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को विशेष रूप से नामित किया गया है। प्रत्येक जिले में पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक स्तर के नोडल अधिकारी की प्रत्यक्ष देखरेख में परीक्षा संपन्न होगी। जिलाधिकारियों को भी नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है जो परीक्षा की समस्त व्यवस्था की निगरानी करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित निर्णय ले सकेंगे। 27 जुलाई को तक एक पाली में आयोजित होने वाली यह परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में एक साथ आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़े: Kanwar Yatra 2025 : सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, यूपी सरकार के QR कोड सिस्टम पर नहीं लगेगा ब्रेक

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

33 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

57 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago