Delhi Tikri Kalan CNG Pump Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को CNG पंप पर रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, टिकरी कलां इलाके में एक ट्रक में सिलेंडर लोड थे। CNG पंप पर ट्रक में रिफिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश शुरू की और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, धमाके में CNG की रिफिलिंग कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
धमाके की सूचना दोपहर 3:46 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। पुलिस और राहत-बचाव टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि CNG रिफिलिंग के दौरान आखिर किस वजह से सिलेंडर में धमाका हुआ।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/pawan-singh-first-wife-neelam-singh-emotional/
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…