Delhi-UP Weather
Delhi-UP Wearther : देश के अधिकतर हिस्सों से अब मानसून पूरी तरह लौट चुका है। इसके बाद उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में हल्की सर्द हवाएं चलने लगी हैं और लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर से सर्दी अपने असली रूप में नजर आने लगेगी।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ ही वायु गुणवत्ता भी खराब होने लगी है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के बीच प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
जहां उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक हो चुकी है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल और आसपास के इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में बर्फबारी के बाद अब धूप खिली है। कई जगहों पर सुबह-शाम कोहरा दिखने लगा है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों की ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे वहां भी हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है।
यूपी में दिन के समय धूप रहने के बावजूद सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
ये भी पढे़ - वीडियो में सुसाइड की एक्टिंग कर रहा था 9वीं का छात्र, अचानक हुआ कुछ ऐसा मौत बन गई हकीकत
बिहार में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। राज्य में सुबह-शाम की ठंडी हवाएं लोगों को हल्की सिहरन महसूस करा रही हैं। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और खगड़िया का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…